Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा है अवैध हथियारों का प्रदर्शन, लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं शरारती तत्व

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से प्रदर्शन करते हुए कुछ युवकों के फोटो वायरल हो रहे है। फोटो में कुछ युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से प्रदर्शन कर लोगों में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

फोटो में जो युवक अवैध हथियारों के साथ दिखाई दे रहे है वह चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी के निवासी बताए जा रहे है।

आपको बता दें कि बीते दिनों भी एक युवक के अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए थे, जिसमें युवक ने अपराधिक घटनाओं का टेंडर तक जारी कर दिया था।

जिसमें युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। हालांकि इस मामले में युवक को जमानत मिल गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल होना लोगो में खौफ पैदा करता है

और हैरानी की बात तो यह कि चरथावल पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद भी शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है

और ना ही युवा इससे सबक लेने को तैयार है। इस तरह की घटनाए कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर क्यों खौफ पैदा कर रहे हैं शरारती तत्व?

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twelve =