Kumar Vishwas ने सुरक्षाकर्मियों पर हमले का दावा किया
Kumar Vishwas के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर हमला हो गया. मामले में एक कार सवार पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है. कवि कुमार विश्वास ने खुद अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स (X) पर इस घटना की जानकारी साझा की है.
बुधवार को कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे. इस दौरान उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी पर हमला किया गया. मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है.Kumar Vishwas ने अपने सोशल मीडिया हेंडल (x) पर लिखा कि “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की.
प्रिय त्रिपाठी जी । मैंने स्वयं उन सज्जन को दोनों तरफ़ से बार-बार गाड़ी बीच में जबरन व आक्रामक तरीक़े से घुसाते देखा। आगे की सुरक्षा गाड़ियों के दो कार पीछे बैठकर मुझे तो बहुत देर से पता चला कि अब वे सज्जन आगे गाड़ी लगाकर नीचे उतर कर बाक़ायदा केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प… https://t.co/UzChe9cYQN
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 9, 2023
जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो, उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया. ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार.”
Kumar Vishwas की सोशल मीडिया पर दी हुई जानकारी के मुताबिक हिंडन नदी के पास किसी कार ड्राइवर ने उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को दोनों ओर से टक्कर मार दी. फिर जब नीचे उतरकर उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने केंद्रीय बलों सुरक्षाकर्मियों और यूपी पुलिस के सिपाही पर भी हमला कर दिया. मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें एक डॉक्टर ने कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने Kumar Vishwas के सुरक्षाकर्मियों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि हिंडन नदी के पास कुमार विश्वास के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने की वजह से विवाद हो गया. इस मारपीट में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उनका आरोप है कि सिविल ड्रेस पहने सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है.

