उत्तर प्रदेश

Kumar Vishwas ने सुरक्षाकर्मियों पर हमले का दावा किया

Kumar Vishwas  के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों पर हमला हो गया. मामले में एक कार सवार पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है. कवि कुमार विश्वास ने खुद अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स (X) पर इस घटना की जानकारी साझा की है.

बुधवार को कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे. इस दौरान उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी पर हमला किया गया. मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है.Kumar Vishwas ने अपने सोशल मीडिया हेंडल (x) पर लिखा कि “आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की.

जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो, उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया. ईश्वर सब को सुरक्षित रखे. आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार.”

Kumar Vishwas  की सोशल मीडिया पर दी हुई जानकारी के मुताबिक हिंडन नदी के पास किसी कार ड्राइवर ने उनके काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को दोनों ओर से टक्कर मार दी. फिर जब नीचे उतरकर उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने केंद्रीय बलों सुरक्षाकर्मियों और यूपी पुलिस के सिपाही पर भी हमला कर दिया. मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें एक डॉक्टर ने कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक पल्लव वाजपेयी नामक डॉक्टर ने Kumar Vishwas  के सुरक्षाकर्मियों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि हिंडन नदी के पास कुमार विश्वास के काफिले की गाड़ी को ओवरटेक करने की वजह से विवाद हो गया. इस मारपीट में डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उनका आरोप है कि सिविल ड्रेस पहने सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =