उत्तर प्रदेश

शातिर तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 30 ग्राम मारफीन बरामद

ज़ैदपुर, बाराबंकी ! पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविंद चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया

जिस के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में तस्करों शातिर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है

इसी क्रम में दिनांक 22 11 2020 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री संदीप कुमार राय के नेतृत्व में थाना ज़ैदपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान एक अभियुक्त गुलाम वारिस पुत्र अब्दुल वहाब निवासी चौक बाजार थाना नगर जनपद बलरामपुर को समय 6:15 बजे टिकरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया!

अभियुक्त के कब्जे से 30 ग्राम मारफ़ीन बरामद किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज़ैदपुर मुo अo सo 345/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है!

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 13 =