जिलाधिकारी ने किया हक की बात कार्यक्रम का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में स्थित हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शुभारंभ किया
वहीं सभागार में उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति व सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी महिलाओं की समस्याएं सुन उनका मौके पर ही संबंधित अधिकारियो से निस्तारण कराया
जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के कार्यक्रम अब आगे भी होते रहेंगे और महिला शक्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार जिला प्रशासन काम कर रहा है और यह कार्यक्रम वर्चुअल से भी हम आगे कराते रहेंगे
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,डीआईओएस गजेंद्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर मोनिका चौहान, समृद्धि त्यागी सहित जिला प्रोबेशन विभाग व बाल कल्याण विभाग की अधिकारी नीना त्यागी की पूरी टीम मौजूद रहे।
