देवोत्थान एकादशी के अवसर पर शिवचौक पर आरती एवं भजन प्रस्तुत किये
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर शिवचौक पर प्रातः छह बजे भजन सभा हुई जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आरती एवं भजन प्रस्तुत किये।
इससे पूर्व परम पूज्य काली पुत्र कालीचरण जी महाराज की शिष्या ममता त्यागी महिलाआें की टोलियों के साथ शिवचौक पर पहुंची जहां पर उन्होंने सभासद पूनम शर्मा के साथ गुरूजी पंकज जिंदल का सम्मान किया।
इस अवसर पर भगवान शंकर को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में पूजा अर्चना सम्पन्न कराने वाले कल्याणकारी शिवमंदिर के पुजारी पंडित दिनेश भारद्वाज ने बताया कि प्रभात फेरी कार्यक्रम 21 से 25 नवम्बर तक चला है।
जिसमें श्रद्धालु महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। अपने संबोधन में सभासद पूनम शर्मा ने देवोत्थान एकादशी के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दवोत्थन एकादशी का बड़ा महत्व है।
इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है इस अवसर पर श्रीमती आदेश शर्मा, सोनिया वालिया, मंजू त्यागी, साधना शर्मा, आशु, नितिन, श्याम आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
