अशोक गहलोत ने तो सचिन पायलट को ही निक्कमा और गद्दार बताया था- Prahlad Joshi, पार्टी की रणनीति का हिस्सा
Prahlad Joshi का दावा है कि राज्य में भाजपा विधान सभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत का इतिहास दोहराएगी. जनता राज्य में कांग्रेस सरकार की विफलता और केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देखकर भाजपा को वोट देगी.Prahlad Joshi ने पच्चीस नवंबर को मतदान के बाद भाजपा नेताओं के नजर नहीं आने के मुख्यमंत्री गहलोत के दावे को खोखला बताया.
कहा कि 2013 में भाजपा को राजस्थान में 163 सीटें मिलीं थीं. पार्टी यही इतिहास दोहराएगी. उनका कहना था कि कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेश पायलट और इनके बेटे सचिन पायलट के बारे में प्रधान मंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान बिल्कुल सही हैं.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुर्जर वोटों के लिए राजेश पायलट को बीच लाने का आरोप निराधार है. गहलोत तो खुद सचिन पायलट को निक्कमा , नाकारा, गद्दार और कोरोना तक बता चुके हैं. मैं लंबे समय से पॉलिटिक्स में हूं। हम ऐसे शब्द तो अपनी विरोधी पार्टी के नेताओं के लिए भी नहीं कहते. फिर सचिन पायलट तो उन्हीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी सरकार में उप मुख्यमंत्री भी थे.
चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा के सीएम फेस नहीं बनाने के सवाल पर Prahlad Joshi ने कहा कि यह पार्टी की रणनीति का हिस्सा है. कई राज्यों में पार्टी सीएम फेस बनाती है और कई चुनाव में ऐसा नहीं करती. उन्होंने कहा कि आपको यही सवाल कांग्रेस से करना चाहिए. आखिर अशोक गहलोत तो मुख्यमंत्री हैं. फिर भी कांग्रेस ने उन्हें या अन्य किसी को सीएम फेस नहीं बनाया.

