Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद,कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओ के बीच होगा एमएलसी स्नातक का चुनाव

आगमी 1 दिसंबर को जिला मुज़फ्फरनगर में मेरठ मंडल स्नातक के एमएलसी के चुनाव होना है,इस एमएलसी चुनाव को लेकर कई राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है

वही इसी एमएलसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरे इंतेजाम कर लिए है,चुनाव में लगे ड्यूटी कर्मियों को चुनाव के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है

वही इस एमएलसी चुनाव के सम्बंध में एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगमी 1 दिसबंर एमएलसी के चुनाव होने है इस चुनाव को लेकर हमने पूरी तैय्यारियाँ कर ली है

ओर इसी के साथ साथ कोविड 19 महामारी को लेकर भी पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है,हमारी पोलिंग तैय्यार है,कोरोना की किट तैय्यार है

इस चुनाव को लेकर 13 सैक्टर मजिस्ट्रेट व 5 जोनल मजिस्ट्रेट लगे हुए है, मतदाताओ के लिए हर बूथ पर कोविड़ डेस्क लगे हुए है।

कोविड़ को देखते हुए हर कमरे के बाहर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो मतदाताओ को थर्मल स्कैनिंग के साथ साथ सैनिटाइजर का कार्य करेंगे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =