Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ईंट निर्माता समिति की अहम बैठक संपन्न, सभी ने मुशकिल वक्त में एक दूसरे का सहयोग करने की ली प्रतिज्ञा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति की एक अति आवश्यक बैठक राम कुमार सहरावत के प्रतिष्ठान पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन परमिंदर तोमर ने किया।

बैठक में भट्टा स्वामियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र तोमर ने कहा कि हमें कोई भी कार्य ऐसा नहीं करना है जिससे कानून का उल्लंघन हो या पर्यावरण को नुकसान पहुंचे।

जिस लेबर ध्श्रमिक कहीं अन्य जगह जाने की फिराक में है वह अपने श्रमिकों को पेशगी देकर संभाले। उन्होंने बताया कि एनजीटी में 11 जनवरी को सुनवाई होनी है उसके बाद जो भी निर्णय आएगा उसका हम सभी पालन करेंगे। साथ ही पूरी समिति जनपद के भट्ठा मालिकों के हितों के लिए संघर्षरत हर संघर्ष रहेगी।

संरक्षक लेखराज सिंह ने कहा कि इस समय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भट्टों को लेकर एक संसय बना हुआ है केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने पिछले 2 वर्षो में भट्टों को जिकजैक तकनीकी में परिवर्तित कराया है

जिसमें प्रत्येक भट्टा 40-40लाख रुपए लगा कर आज लाचारी की हालत में है। छळज् के आदेश पर आज पुरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के भट्टे बंद है।

जिसके लिए हम सभी को हर स्तर पर प्रयास कर भट्टों को चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। बैठक में आये सभी भट्टा मालिकों के श्री रामकुमार सहरावत ने कहा कि इस स्थति में हम हमेशा आपके साथ है।

बैठक को महामंत्री शमशाद, अध्यक्ष सतीश बंसल, परमजीत भाटियान, ओमेंद्र देशवाल, मैनपाल खरड़, ओमबीर भोराकलां सहित जनपद के सभी भट्टा मालिक उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =