श्रृद्धालूओ ने गंगा मे स्नान कर मन्दिरो मे पूजा अर्चना की
भोपा। कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर श्रृद्धालूओ ने गंगा मे स्नान कर मन्दिरो मे पूजा अर्चना की तथा दान दिया। कोविड-19 के कारण बहुत ही कम संख्या मे श्रृद्धालु पौराणिक तीर्थ स्थली पहुंचे।
महामारी के कारण ज्यादातर श्रृद्धालुओ ने अपने घर पर ही कार्तिक पुर्णिमा का स्नान एवं दान आदि किया।
उल्लेखनीय है कि कार्तिक पुर्णिमा को प्रत्येक वर्ष पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे जिला पंचायत के तत्वाधान मे गंगा स्नान मेला लगता है।
जिसमें जनपद सहित आसपास के जनपदो से भी हजारो श्रृद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। परन्तु इस वर्ष कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण इस वर्ष यह मेला बहुत फीका रहा।
इस वर्ष बहुत कम संख्या मे श्रृद्धालु गंगा स्नान के लिए शुक्रताल पहुंचे तथा मन्दिरो के दर्शन कर एवं पूजा पाठ से निवृत्त हो समय से अपने घरो के लिए वापिस लौट गए।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए भारी वाहनो को शुकतीर्थ मे प्रवेश करने से रोक दिया। जिस कारण श्रृद्धालुओ पैदल ही गंगा घाट तक पहुंचे।
