Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घर में सांपों का निकलना जारी: सुबह फिर से पीले रंग का सांप निकला

बुढ़ाना। एक घर में सांपों का निकलना जारी है। पूरा परिवार दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना ब्लाक के गांव अलीपुर अटेरना में आज निरंकार कुमार के घर शुक्रवार की सुबह फिर से पीले रंग का एक सांप निकला।

इससे पहले इसी घर में लगभग तीन माह में दस सांप पीले रंग के ही निकल चुके हैं। जिनमें से कुछ सांपों को मार दिया गया तो कुछ को बोतल में डालकर जंगल में छोड़ दिया गया।

आज जो सांप निकला वह बाथरूम में कुंडली मारे बैठा था। तब परिवार के एक सदस्य की चीख निकल गई।

आनन फानन में मौहल्ले के लोग भी मौके पर आ गये। तब काफी प्रयासों के बावजूद इस सांप को किसी तरह से बोतल में बंद करके दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।

निरंकार कुमार ने बताया कि लगभग तीन माह में हमारे घर से एक ही रंग के दस सांप निकल चुके हैं। सांप कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम तो कभी अलमारी तो कभी चौक तो अभी वाशिंग मशीन के आसपास निकल जाता है।

बच्चे भी इन सांपों के निकलने की दहशत से परेशान हैं। इन सांपों के निकलने पर ओझाओं को बुलाकर दिखाया गया

लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रात भर नींद भी नहीं आती और यही लगा रहता है कि ना जाने कहां पर जहरीला सांप दिख जाये।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + sixteen =