वृद्ध महिला ने आत्महत्या के इरादे से मोतीझील में छलांग लगाई
मुजफ्फरनगर। तनावग्रस्त चल रही एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या के इरादे से शामली रोड स्थित मोतीझील मे आग छलांग लगा दी। उधर से जा रहे राहगीरो मे इस हादसे से हडकम्प मच गया।
और देखते ही देखते अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने पुलिस को भी इस हादसे से अवगत कराया। राहगीरो ने वृद्धा की जान बचाते हुए तुरंत ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा गया।
इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यह मामला आज काली नदी पर फल सब्जी बेचने वालो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
मुज़फ्फरनगर, थाना नगर कोतवाली @muzafarnagarpol क्षेत्र के शामली रोड मोतीझील में वृद्ध महिला ने आत्महत्या के प्रयास से लगाई छलांग।
मौके पर राहगीरों ने वृद्ध महिला की बचाई जान। इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल। pic.twitter.com/T485PC8rT0
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 4, 2020
