वैश्विक

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान और एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि श्रीनगर के सजगीरपोरा में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया है।

जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कायराना हरकत करने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के सजगारीपोरा इलाके के जादीबल पुलिस स्टेशन की टीम को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिस का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया, जिनका उपचार चल रहा है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 9 =