महिला कांस्टेबल थाना प्रभारी की सूझबूझ से शादी कराने वाले फर्जी गिरोह का किया गया खुलासा
प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी दीपा सिंह द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई फर्जी मैरिज ब्यूरो चला रहे गिरोह का किया गया भंडाफोड़
आपको बता दें महिला थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली सिविल लाइन में एक मैरिज ब्यूरो ऑफिस खुला है जिस में फर्जी तरीके से शादियां कराई जाती हैं
सूचना पर विश्वास करते हुए महिला थाना प्रभारी दीपा सिंह ने थाने में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल अनीता को अपनी बहन बनाकर सिविल ड्रेस में मैरिज ब्यूरो ऑफिस पहुंच गई
उन्होंने कहा हमारी बहन की शादी करवाना है काफी दिनों से हम परेशान है वहां पर उपस्थित स्टाफ ने अकाउंट में ₹6000 जमा कराने की बात कही और विश्वास दिलाया कि जल्द ही हम शादी करवा देंगे
वहीं पुलिस ने जब लाइसेंस और संचालक मालिक का नाम पूछने लगी तो स्टाफ हड़बड़ा गए
फौरन महिला थाना प्रभारी दीपा सिंह वहां पर उपस्थित सभी स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी तो आरोपी महिलाओं ने कबूल किया कि हम फर्जी तरीके से मैरिज ब्यूरो चला रहे थे
संचालक धीरेंद्र कुमार सिंह नाम का युवक बताया गया . महिला थाना प्रभारी दीपा सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया अवैध शादी करवाने का गोरख धंधा चल रहा था
कई व्यक्तियों की फोटो किसी और की किसी और की शादी करवाते थे
उपस्थित सभी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य संचालक विरेंद्र कुमार की तलाश की जा रही है उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
