Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना- सीओ ने सपा नेताओं के साथ बैठक की

बुढ़ाना। बुढ़ाना कस्बे व क्षेत्र में भारत बंद को लेकर शांति बने रहे इसके लिए बुढ़ाना पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बुढ़ाना कोतवाली परिसर में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं की एक बैठक ली।

बैठक में बुढ़ाना पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे भारत बंद में हिस्सा लें या ना लें लेकिन किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जायेगी।

जिस पर सपा नेताओं ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिस तरह का भी निर्देश होगा वे उसका पालन करेंगे रही बात शांति भंग करने की वे भी नहीं चाहते कि भारत बंद के दौरान किसी तरह का हा हुल्ला हो।

बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल ने सभी से भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वे सभी पुलिस का सहयोग करें और अफवाह फ़ैलाने वालों की सूचना दें।

उन्होंने समाजवादी पार्टी की किसान पदयात्रा आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी नेताओं से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की।

इस मौके पर डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी, हारून अली सिद्दीकी, सपा नगर अध्यक्ष राशिद फिरोज, अबरार कुरेशी और नवाब इम्तियाज आदि दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =