उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर/खतौली: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली क्षेत्र की महिला ने मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एसएसपी ने सीओ खतौली को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात करीब दो साल पूर्व मंगलौर निवासी परिचित के यहां आयोजित कार्यक्रम में मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी।

आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया, जिसके चलते वह पति से अलग होकर युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने महिला के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली।

आरोपी महिला को कई बार अपने घर भी ले गया।पीड़िता के अनुसार लगातार दो साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी ने कुछ समय पूर्व किसी अन्य युवती से शादी कर ली।

इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता उसके घर पहुंची तो आरोपी व उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए गले में दुपट्टा डाल फांसी लगाते हुए उसकी हत्या का प्रयास किया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद महिला की जान बच सकी।पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच सीओ खतौली को सौंपते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =