Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जरूरतमंदों को लिहाफ व कम्बल वितरित किये

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शनिवार को अम्बा विहार स्तिथ जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक मौलाना मुकर्रम अली कासमी के आवास पर सैकड़ो जरूरत मन्दो को जमीयत उलमा-ए-हिन्द के सौजन्य से कम्बलों का वितरण किया गया । इस मौके पर मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने कहा कि अल्लाह तआला ने इन्सान को दुनिया में आपसी लगाव और मुहब्बत देकर पैदा फरमाया है

इंसान बना ही इंसानियत से है, जिस इंसान में एक दूसरे इंसान से लगाव ना हो वह नाम का तो इंसान हो सकता है लेकिन वास्तव में वह इंसानी विशेषताओं से खाली होगा। मौलाना मुकर्रम कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिन्द की यह एक कोशिश रहती है कि जरूरत मन्दो की मदद की जाये उन्होंने कहा कि यह हमारे लिये बेहद खुशी का मौका है कि अल्लाह हमारे से यह काम ले रहा है।

उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद स०अ०व० ने केवल इंसानों को नहीं बल्कि समस्त प्राणियों को अल्लाह का परिवार बताया है। जो इनसे अच्छा सुलूक करेगा वह उतना हीं अल्लाह का प्यारा बन्दा होगा, इस्लामी शरीअत में तो यहां तक लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति ज्यादा बीमार है और उसका कोई पुरसाने हाल नहीं है तो उम्मत के प्रत्येक व्यक्ति पर लाजिम है कि उसका ख्याल रखे

इसमें इसकी कैघ्द नहीं कि कोई गरीब है या अमीर बल्कि प्रत्येक अमीर व गरीब पर लाजिमी है। मौलाना मुकर्रम अली ने जिले भर की समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों से अपील करते हुऐ कहा कि सभी अपने अपने कस्बे एवम गांवो में ऐसी ठंड में जरूरत मन्दो की मदद करे । उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा बगैर किसी भेदभाव के मदद करती रही है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − five =