एक्ट्रेस सारा खान व आशु सिमारिया की जोड़ी फिल्म आत्मनिर्भर में आयेगी नजर
बुढ़ाना यूपी सरकार के नारी शक्ति मिशन अभियान को बहुत ही खूबसूरत तरीके से फिल्मी पर्दे पर दिखाया जाएगा। ये जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी ने दी।
उन्होंने यह भी बताया कि आत्मनिर्भर एक हिंदी शार्ट फिल्म है। जिसकी शूटिंग बुढ़ाना में 12 दिसंबर से शुरू होगी। इस फिल्म की कास्ट लगभग पूरी हो चुकी है।
इस फिल्म में रवि दीवाना, चंद्रशेखर राजपूत, आशु सिमारिया, दीपक राजपूत, सारा खान, सुल्ताना मिर्जा, रईसुद्दीन अंसारी, मास्टर केवी, शारदा कुमारी, अख्तर कुरैशी, दिग्विजय सिंह, अकरम बच्चन, मीनाक्षी तेजियान, आंचल सैनी, ललिता कश्यप, राजकुमारी खोबिया, राधिका गुप्ता व अय्यूब भारती आदि हैं।
नसीम कुरैशी ने बताया वे अब तक चोरों का राजा, प्रायश्चित व बेरवा बिरान फिल्म बना चुके हैं। आत्मनिर्भर उनकी चौथी फिल्म है। जिसे यूपी के मुख्यमंत्री से रिलीज कराने की योजना है।
फिल्म में एक गाना भी रखा गया है जो इजहार अहमद के द्वारा लिखा गया है।
यूकेएफ इंटरटेनमेंट (रजि) के बैनर तले बन रही शार्ट फिल्म के डायरेक्टर जीशान अहमद, प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी, को-प्रोड्यूसर ललिता कश्यप, कैमरामैन मोहित केएएसके, कास्टिंग डायरेक्टर दीपक राजपूत, संगीतकार रवि दीवाना, कोरियोग्राफर आंचल सैनी और मैनेजर सूफियान कुरैशी आदि हैं।

