Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंफिल्मी चक्कर

जबरदस्त कहानी, अदाकारी, संवाद अदायगी और झकझोरती फ़िल्म है ‘लफड़ा’

मुजफ्फरनगर। बहुप्रतीक्षित फिल्म लफड़ा आखिरकार यूट्यूब पर प्रदर्शित हुई और आते ही उसने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ कहानी से ऐसा जोड़ा के कई लोग फिल्म देखकर भावुक ही नही हुए बल्कि कई तो रोने भी लगे।

फिल्म को लेकर आ रहे कमेंट में इसे आसानी से देखा समझा जा सकता है। जी हां! लफड़ा फिल्म का हरियाणवी-देहाती फिल्म धाकड़ वर्ल्ड प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने काफी प्रचार प्रसार किया था और कई मंत्रियों ने भी इसके पोस्टर को लांच किया था।

यह फिल्म राजलक्ष्मी बैनर तले बनी और यूट्यूब के धाकड़ वर्ल्ड चौनल पर रिलीज की गई। फिल्म में धाकड़ छोरा उत्तर कुमार का हालांकि रोल कम है और वह मेहमान कलाकर के तौर पर दिखाई दिए परंतु फिल्म का ताना बाना उन्ही के इर्द गिर्द है हैं।

अब तक प्रोडक्शन देखने वाले मोनू धनकड़ ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है। उनके द्वारा की गई पागल की भूमिका बिल्कुल जीवंत है। उनके चेहरे के हाव भाव संवाद से दशक कई बार हिल जाता है। फिल्म में मुजफ्फरनगर के विकास बालियान एक बार फिर अपनी दमदार और धाकड़ पिता की भूमिका में अपने किरदार से न्याय करते नजर आए हैं।

राजीव सिरोही ने एक कट्टर मुस्लिम जमालुद्दीन की भूमिका को जबरदस्त तरीके से जिया। उन्होंने जमालुद्दीन के किरदार को इस तरह उभरा के दर्शक सहभ से गए।

सुरजीत सिरोही प्रिंसिपल के किरदार में जमे तो वही राजेंद्र कश्यप हमेशा की तरह दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे। वही हीरो के दोस्त की भूमिका में दिखे अमित सहोता ने दिखा दिया कि वह अभिनय की दुनिया में बहुत आगे तक जाएंगे। वही रतन लाल जानू, रवि मलिक, शिवांक बालियान भी फ़िल्म में दिखाई दिये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 6 =