Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

12 दिसम्बर को किसानो द्वारा धरना प्रदर्शन की आशंका एंव टोल फ्री कराए जाने को लेकर एसएसपी ने दिये दिशा-निर्देश

मुज़फ्फरनगर/रोहाना। किसानो द्वारा टोल फ्री कराए जाने की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने रोहाना टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ ही आर ०आर० एफ बल को किया तैनात जहां खुद जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने पहुंचकर सभी पुलिस कर्मियों की डियूटी चैक की 

वहीं उन्हें डियूटी के प्रति दिए आवश्यक दिशा निर्देश। बता दें दिनांक 12 दिसम्बर को किसानो द्वारा धरना प्रदर्शन की आशंका एंव टोल फ्री कराए जाने की सूचना पर जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों में हड़कंप मचा हुआ है

जिसके चलते टोल पर भारी पुलिस फोर्स के साथ ही वहां आर० आर० एफ बल की भी तैनाती की गई है ।

इसी क्रम में आज एस एस पी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ रोहाना टॉल पर ड्यूटी हेतु लगे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी व व्यवस्था को चेक किया गया।

यहां एस एस पी ने सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया कि सभी पुलिसकर्मी चौकिंग के दौरान दिखने वाले संदिग्ध वाहन/व्यक्ति को रोककर चेकिंग करें तथा सूचना से आलाधिकारी गणों को भी तत्काल सूचित करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =