उत्तर प्रदेश

Azamgarh: देवारा जदीद टोटहवा गांव में आग ताप रही महिला की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या

Azamgarh महरागंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव में शुक्रवार की सुबह आग ताप रही एक महिला पर उसके भतीजे ने ही रॉड से हमला कर दिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 

देवारा जदीद टोटहवा गांव निवासी शाफी देवी 50 शुक्रवार की सुबह अपने घर के पास कुछ अन्य महिलाओं के साथ आग जला कर ताप रही थी। इसी दौरान उनका भतीजा अमित लोहे की रॉड लेकर आया और पीछे से सिर पर प्रहार कर फरार हो गया। सिर पर रॉड के प्रहार से शाफी देवी लहुलुहान हो गई।

परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद शाफी देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर महराजगंज थाने पर पहुंचे। जहां मृतका के छोटे पुत्र अंकित ने अपने चचेरे भाई अमित के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। मृतका तीन पुत्र व एक पुत्री की मां थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seventeen =