उत्तर प्रदेश

Amroha: जन्मदिन पर अर्ध नग्न होकर युवकों ने तलवार लहराकर किया डांस

Amroha जन्मदिन के मौके पर युवकों ने डांस करने के साथ तलवार भी लहराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक सिक्स पैक दिखाते हुए अर्ध नग्न होकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं।

वीडियो सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव का बताया जा रहा जा रहा है। वीडियाे में युवक हाथ में तलवार लेकर करतब दिखा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई में जुटी हैं।

यह वीडियो एक युवक के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। डांस करने वाले युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वीडियो की जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =