उत्तर प्रदेश

Agra पुलिसकर्मी ने दिया धक्का, फिर जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Agra फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठाने को लेकर धक्का-मुक्की करने और युवक को चांट मारने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की एसीपी फतेहाबाद जांच कर रहे हैं।

Agra  पुलिस के मुताबिक राधेश्याम विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। गनपति सिंह इसका विरोध करने लगा, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष के मनीष ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पीआरवी 27 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

Agra  पुलिसवाले गनपति और राधेश्याम थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे। तभी राधेश्याम का लड़का धर्मेंद्र जबरन गाड़ी में बैठने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला तो धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान एक सिपाही ने उसे चांटा मार दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

मामले में एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। जहां दोनों पक्ष के लोगों को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया जा रहा है। तभी धक्का मुक्की होने लगी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को लेकर पुलिस थाने आई थी। विवाद की जांच की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =