Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में रालोद और सपा नेता गिरफ्तार, कचहरी में भाकियू ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज धरना देने की घोषणा के बाद पुलिस ने सपा और रालोद नेताओं की घेराबंदी करते हुए समाजवादी पार्टी तथा रालोद के कई बडे नेताओं को उनके घरों में नजर बंद कर दिया। कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडपें भी हुईं। बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।पूर्व विधायक राजपाल बालियान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप समेत कई नेताओं को पुलिस ने सुबह उनके घरों में नजर बंद कर दिया था।

रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, लेख राज सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा रालोद नेताओं को तड़के ही पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन में लाकर बैठा दिया गया।

सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सचिन त्यागी, गौरव जैन, अलीम सिद्दीकी, शौकत अंसारी, निधिषराज गर्ग, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, टीटू पाल, रमन, सलीम अंसारी, जनार्दन विश्वकर्मा, नौशाद खान, पप्पू विश्वकर्मा, उमर खान को भी घर से बाहर प्रदर्शन के लिए निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीण इलाकों में भी सपा और रालोद के कई नेताओं को हिरासत में ले लिए गए है। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झडप भी हुई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मे की गई घोषणा के मददेनजर कृषि बिल के विरोध मे आज सपा, रालोद एवं विभिन्न किसान संगठनो द्वारा अलग-अलग स्थानो धरना प्रदर्शन किया गया। आज के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नगर के विभिन्न चौराहो,बाजारो,रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन,महावीर चौक, प्रकाश चौक,मिनाक्षी चौक, शिव चौक, अस्पताल चौराहा, शामली बस स्टैण्ड, फक्कर शाह चौक,तबलशाह रोड,रूडकी चूंगी,मदीना चौक, कच्ची सडक, अलमासपुर चौराहा आदि अनेक स्थानो पर भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बलो के जवान मुस्तैद रहे।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी राजेश द्विवेदी तथा सीओ सदर कुलदीप कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे जनपद सहित नगर क्षेत्र मे इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा तथा महिला थाना प्रभारी सहित समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिस फोर्स के साथ पुरी तरह मुस्तैद नजर आए।

आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस द्वारा सपा,रालोद व किसान संगठनो के नेताओ को हिरासत मे लेकर पुलिस लाईन भिजवाया गया तथा कई नेताओ को पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही नजर बन्द किया गया। देर शाम इन सभी नेताओ को रिहा कर दिया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =