अंजु अग्रवाल ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा सुबह १०ः०० बजे नगर पालिका परिषद अपने कार्यालय पहुंचकर १०ः१५ बजे तक जो कर्मचारी एवं अधिकारी की अटेंडेंस नहीं लगी हुई थी
और वह अनुपस्थित थे उन लोगों की १ दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुधर जाने की चेतावनी दी तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी अमृत पाल कौर के साथ समस्त अनुभागो का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान कड़े निर्देश दिए गए की राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए सिक्मी प्रकरण में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द फाइलें तैयार कराने के निर्देश दिए गए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरे कहने के निर्देश दिए गए
निर्माण विभाग के संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया १४ वे वित्त के कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं ताकि पैसा लैप्स ना हो जाए बचे हुए टेंडर आज ही करने के निर्देश दिए गए
संबंधित जे ई को मौके पर जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा शहर की जनता को हमसे बहुत आशाएं हैं और हम उनको पूरा करने का प्रयास भी कर रहे हैं
उसमें मुझे आप लोगों का सहयोग भी चाहिए जिससे हम मिलजुल कर शहर का और अच्छा विकास कर सकें
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी अमृत पाल कौर टीएस आरडी पौडवाल अवर अभियंता कपिल कुमार ओ एस पूरन चंद पाल स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी मीडिया प्रभारी एसके बिट्टू नगर पालिका परिषद के समस्त लिपिक गण कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

