शम्भू यति शिव गोरक्षनाथ मन्दिर व आश्रम का शिलान्यास बाल योगी अलखनाथ जी करेंगे- प्रमोद त्यागी
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि सिद्ध योग मठ के प्रमुख आचार्य बाल योगी अलख नाथ औघड़ कल दिनांक 16 दिसंबर बुधवार को मेरठ स्थित पुरा महादेव मंदिर में सुबह 11 बजे भस्माभिषेक करेंगे, उसके उपरांत पास ही स्थित शंभू यति शिव गोरक्ष नाथ मंदिर व आश्रम की आधारशिला एवं भूमि पूजन को प्रमुख आचार्य के रूप में संपादित करेंगे
सिद्ध योग मठ के प्रमुख आचार्य बाल योगी अलख नाथ औघड़ कल दिनांक 16 दिसंबर बुधवार को मेरठ स्थित पुरा महादेव मंदिर में सुबह 11 बजे भस्माभिषेक करेंगे, शंभू यति शिव गोरक्ष नाथ मंदिर व आश्रम की आधारशिला एवं भूमि पूजन को प्रमुख आचार्य के रूप में संपादित करेंगे : @HwTyagi @myogiadityanath pic.twitter.com/sZndBlEWCb
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 15, 2020
मेरठ जिले के विश्व हिंदू महासंघ के कार्यालय में अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य सुरेंद्र नाथ अवधूत जी के कृपापत्र दूत के रूप में महासंघ के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर केंद्रीय कार्यालय की आगामी प्राथमिक नीतियों के बारे भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाएंगे, साथ ही आस पास के क्षेत्र क्षेत्र के प्रमुख साधु संतों से भी अनौपचारिक भेंट करेंगे।
बाल योगी अलख नाथ एक कुशाग्रह बुद्धि धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व, एक निर्भीक तेज तर्रार प्रखर वक्ता के रूप मे भी प्रसिद्ध हैं,जो कि वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।

