उत्तर प्रदेश

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न, जगदंबा अध्यक्ष, सुरेश मिश्रा बने महामंत्री

रामनगर बाराबंकी।तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कड़ी टक्कर के बीच आखिरकार अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता जगदंबा सिंह विजयी हुए।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल दीक्षित को 2 मतो से पराजित किया। जगदंबा सिंह को 54 मत व अनिल दिक्षित को 52 मत मिले।इस पद पर दो मत अवैध साबित हुए।

महामंत्री पद पर सुरेश चंद त्रिपाठी शास्त्री व सुरेश मिश्रा के मध्य कड़ी टक्कर हुई। जिसमें सुरेश मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेश चंद्र शास्त्री को 12 मतों से पराजित किया।

सुरेश चंद्र त्रिपाठी को 48 व सुरेश चंद्र मिश्रा को 60 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मान सिंह को रिकॉर्ड मत मिले।उन्होंने 70 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अवधेश कुमार शुक्ला को 32 मतो से हराया, संयुक्त मंत्री पद पर अमर सिंह ने 62 मत पाकर गुरुदेव मिश्रा को 21 मतों से पराजित किया। शेष पदों पर एकल पर्चे दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिसमे उपाध्यक्ष प्रथम पर अवनीश मिश्रा ,द्वितीय पर कमलापति तिवारी व तृतीय पर संदीप दीक्षित , संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अमित त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री प्रवक्ता पद के लिए विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर रामफेर वर्मा ने एकल पर्चा दाखिल किया जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।

14 दिसम्बर को दस से तीन तक मतदान होगा व उसके बाद परिणाम घोषित होने तक मतगणना होगी। चुनाव संपन्न करवाने में एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश कांत मिश्रा, राम कुमार सोनी,गौरी शंकर तिवारी,मानिक चंद यादव,सुनील सिंह सदस्य एल्डर्स कमेटी रहे।

बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 108 वोटर थे।सभी विद्वान अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर सिर्फ दो मत अवैध साबित किए गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + two =