Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कनिका जगत कल्याण निधि का वार्षिकोत्सव

मुजफ्फरनगर। कनिका जगत कल्याण निधि का वार्षिकोत्सव नई मंडी में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रताल से पधारे आचार्य विष्णु जी महाराज ने सहभागिता की जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन बैंक आईडीबीआई बैंक के मैनेजर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कम्पनी के चेयरमैन संदीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपसिथत लोगों को सम्बोधित करते हुए आचार्य विष्णु ने कहा कि यह वर्ष पूरा कोरोना काल में लोगों को पीडित कर गया है

फिर भी अनेक संस्थाओं ने लोगों के भरपूर मदद की। इस कार्य में कनिका जगत कल्याण निधि का नाम उल्लेखनीय है। कोरोना काल ने लोगों को नये अंदाज में जीने का अवसर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी मिशन शक्ति का भी उल्लेख किया

 कहा कि नारी को जिस समाज में सम्मान मिलता है वह समाज हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। कार्यक्रम में कम्पनी सैकेट्री अजय जैन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अतुल कृष्ण, आईडीबीआई बैंक के विनय गर्ग ने नवीनतम टैक्नोलोजी और बैकिंग ट्रांजैक्शन नियमों का उल्लेख करते हुए लोगो ंको नई जानकारी दी।

यूनियन बैंक के मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने कनिका निधि को साधुवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां लोगां को बैंकों से भी परेशानी हुई है वहीं पर कनिका जगत कल्याण निधि ने आम जनता की सेवा कर लोगां का मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अरूण शर्मा ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कराये अैर सभी को सम्मानित कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुष्का व कनिका का नृत्य सर्वाधिक सराहा गया।

इस कार्यक्रम में कम्पनी की डायरेक्टर अर्चना शर्मा, सुबोध दीक्षित, आयुष्मान वत्स ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कियै। इसके अतिरिक्त अनुष्का जैन, शिवानी, आशीष कुमार, दीपक कौशिक, अरूण शर्मा, कनक, विकास, विनय, नितिश और चंदन गुप्ता की उपस्थित उल्लेखनीय रही। गौरतलब है कि कनिका जगत कल्याण निधि का यह चौथा वार्षिक उत्सव था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =