वैश्विक

Zambia: 10 में से नौ प्रांतों में हैजा, देश भर के स्कूलों केा बंद करने का आदेश जारी

Zambia हैजा के भीषण प्रकोप से जूझ रहा है. पिछले साल अक्टूबर से देश में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 10,000 से अधिक संक्रमित हुए हैं.

हैजा की वजह से देश भर के स्कूलों केा बंद करने का आदेश जारी हो गया है. राजधानी लुसाका में एक बड़े फुटबॉल स्टेडियम को उपचार केंद्र में बदल दिया गया है.

Zambia सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर रही है और उसका कहना है कि वह देश में प्रभावित समुदायों को प्रतिदिन 24 लाख लीटर स्वच्छ पानी उपलब्ध करा रही है.

‘Zambiaपब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के अनुसार, जाम्बिया में इसका प्रकोप अक्टूबर में शुरू हुआ. हैजा के कारण अक्टूबर से अब तक 412 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,413 मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के लगभग आधे जिले और 10 में से नौ प्रांत हैजा की चपेट में हैं. करीब दो करोड़ आबादी वाले देश में प्रतिदिन 400 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं.

Zambia के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के 10 में से नौ प्रांतों में हैजा पाया गया है. लगभग 20 मिलियन आबादी वाले इस देश में हर दिन हैजा से बीमार पड़ने वालों की संख्या 400 से अधिक दर्ज की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री सिल्विया मोसेबो ने इसे राष्ट्रव्यापी समस्या बताते हुए कहा कि यह प्रकोप देश की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 9 =