Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पीडित पिता-पुत्र ने लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी मौहम्मद ईनाम पुत्र शकील अहमद ने आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते कुछ दबंगो ने उसके मकान की चार दीवारी व दुकानो को तहस-नहस कर दिया तथा 5500 रूपये भी छील लिए।

रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पीडित मौ.ईनाम व उसके पिता शकील अहमद ने वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि उसने गांव मे स्थित अपने खेत की चार दीवारी करके मकान व दुकाने बना रखी हैं।

गांव निवासी जान मौहम्मद पुत्र रोजू से उसकी रंजिश चल रही है। उन्होने बताया कि 14 जनवरी 2024 को रात्रि करीब 9 बजे जब वह अपने मकान मे लेटे हुए थे तो गांव के ही कुछ लोगो ने उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर उन्हे घर से भगा दिया

लगभग 9 फीट उंची चार दीवारी व चार दुकानो को तहस नहस कर दिया व जैकेट मे रखे 5500 रूपये निकाल कर ले गए। तथा जाते हुए मकान मे आग लगा दी। जिससे सामान जलकर राख हो गया। इस घटना मे उसका करीब 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है।

जब इस सम्बन्ध मे पुलिस से शिकायत की तो आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नही कि बाद मे मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई। तब भी पुलिस ने कार्यवाही नही की तथा उससे दुर्रव्यवहार किया।

पिता पुत्र ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी रतनपुरी थाने मे रिर्पोट दर्ज की जाए तथा आरोपितो के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =