वैश्विक

UGC NET Result 2023 दिसंबर सेशन के लिए जारी, Check here

UGC NET Result 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.ntaonline.in/frontend/web/scorecard/index पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए जारी किया गया है.

उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे इस लिंक के जरिए यूजीसी नेट दिसंबर का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 दिसंबर से 19 दिसंबर 2023 तक 83 विषयों में देश भर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.

UGC NET Result– https://ugcnet.ntaonline.in/frontend/web/scorecard/index

  • UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां UGC NET Result 2023 लिखा हो.
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें.
  • आपका UGC NET Result 2023 दिसंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट चेक करें और उसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें

इससे पहले यूजीसी नेट 2023 की प्रोविजनल आंसर की 3 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 जनवरी, 2024 तक का समय दिया गया था. पुरातत्व विषय की आंसर की 8 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 6 =