वैश्विक

स्कूल ट्रिप पर आए थे बच्चे, नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट: Gujarat में नाव हादसा

Gujarat वडोदरा में गुरुवार दोपहर को हरणी झील में नाव पलटने पर 12 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई. नाव पर सवार अन्य 10 लोगों को बचा लिया गया. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया  पर कहा कहा कि मैं वडोदरा की हरणी झील में नौका डूबने की घटना से निराश हूं. मैं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ हूं. उम्मीद करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्दी रिकवर होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करने के साथ पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

Gujarat के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल ने भी शोक व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने वडोदरा पहुंचकर मृतकों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने वडोदरा के कलेक्टर से पूरे मामले की जानकारी भी ली. राज्य सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

 

हरणी झील में हादसे का शिकार हुए बच्चे स्कूल ट्रिप पर आए थे. यहां वे झील में बोटिंग कर रहे थे. इस दौरान वे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी नाव के बिल्कुल किनारे पहुंच गए. जिससे संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई. जिसमें 12 बच्चों और दो शिक्षकों की डूबने से मौत हो गई. जबकि बचाव दल बच्चों समेत 10 लोगों को बचाने में सफल रहा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =