Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पचेंडा निवासी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल की शहादत पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

आज ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमैटी द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पचेंडा निवासी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल की शहादत पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया. विश्वदीप गोयल ने  शोक जताते हुए कहा कि हर  स्तर से शहीद जवान के परिवार को संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

शहीद डिप्टी कमान्डेंट उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। रायपुर से मिली सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी ब्लास्ट से कल घायल सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार का राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राज्य के घुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की २०८ कोरबा बटालियन को कल किस्टाराम के कांसानाला के पास आईईडी बम होने की सूचना मिली थी

जिसके बाद बटालियन की टीम ने डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर बम बरामद किया। बम निष्क्रिय करते समय फट गया, जिसमें डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कार्यक्रम में राजकुमार रहेजा, विश्वदीप गोयल, देवेंद्र चौहान, अमित धीमान, पंडित मनसुख शर्मा, अनिल जैन, डॉ नितिन जैन, रोबिन जैन संजय अग्रवाल, पंडित मंजू शर्मा, लविश रहेजा, विक्की बाटला, राकेश गुप्ता, राहुल पवार आदि मौजूद रहे

मुजफ्फरनगरः नक्सली हमले में शहीद जवान विकास का पचैंडा कलां में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =