उत्तर प्रदेश

Agra: मुठभेड़ में लूट के मामले में फरार दो लुटेरे गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से घायल

Agra पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इसे और इसके साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। दोनों बदमाश मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे थे। 

मुठभेड़ हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हुई। घायल बदमाश ने अपना नाम शिवम निवासी गेलाना गांव, थाना सिकंदरा बताया। वहीं साथी ने अपना नाम विशाल बताया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बीती 10 जनवरी को गधा पाड़ा के पास रात 9 बजे तमंचा दिखाकर युवक से मोबाइल लूटा था। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =