उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर उठाई ये मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

Muzaffarnagar उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर शासनादेश द्वारा तदर्थ शिक्षको की सेवाएं समाप्त कर दी गयी है राज्य कार्यकारिणी द्वारा इस निर्णय की घोर निन्दा की गयी तथा निर्णय लिया गया कि उक्त के विरोध में उ0प्र0मा0शि0 संघ की प्रत्येक शाखा इकाई में शिक्षक अपनी बांहो पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य स्थागित करते हुए मुख्यमंत्री उ0प्र0 को शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रेषित करेगें।

  संगठन के जिलाध्यक्ष डा0 अमित कुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा तथा जिला मंत्री अरूण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों की सभी शाखा इकाइयों में शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार करते हुए संगठ के प्रति एकजुटता का परिचय दिया तथा मुख्यमंत्री को शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डाक द्वारा प्रेषित किया गया।

 समस्याओं में नई पेंशन को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने, चयनबोर्ड अधिनियम की धारा 12,18 व 21 की व्यवस्थाओं को यथावत रखने, वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षको को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करने, एन0पी0एस0 से आच्छिदित शिक्षको एंव कर्मचारियों के वेतन से की गयी कटोती का उचित रख-रखाव करने, 1 अप्रेल 2005 से पूर्व विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षको को पुरानी पेंशन का लाभ दिये जान,े 2014 से बन्द सामूहिक बीमा को पुनः प्रारम्भ किये जाने, कम्प्यूटर शिक्षको को पूर्ण कालिक शिक्षको का दर्जा दिये जाने, बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरे सी0बी0एस0ई0 के समान करने, बोर्ड परीक्षओं के लंबित अवशेषो का शीघ्र भुगतान करने से संबंधि ज्ञापन मुख्यमंत्री को इस आशा के साथ प्रेषित किया गया कि शिक्षको की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =