एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह अत्यंत ही अलर्ट मोड पर- खतौली नगर पालिका का औचक निरीक्षण
एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह अत्यंत ही अलर्ट मोड पर- खतौली नगर पालिका का औचक निरक्षण करने के साथ ही एडीएम प्रशासन ने किया ईंट भट्टो का निरीक्षण मचा हड़कम्प
जनपद मुज़फ्फरनगर में एनजीटी के दिशा निर्देशनुसार ईंट भट्टो का संचालन बन्द है तो वही मुजफ्फरनगर प्रशासन को भट्टो पर अवैध ईंट पथेर कि सूचनाएं मिल रही थी
जिसके अंतर्गत आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने चरथावल क्षेत्र के अंदर कई ईंट भट्टो का निरीक्षण किया वही जंगलों में जाकर पथेर का भी निरीक्षण किया एडीएम प्रशासन के क्षेत्र में जाते ही हड़कंप मच गया और ओर ईंट भट्टा मालिकों में हड़बड़ाहट मच गई
एडीएम प्रशासन @EMuzaffarnagar कुमार ने चरथावल क्षेत्र के अंदर कई ईंट भट्टो का निरीक्षण किया. एडीएम प्रशासन ने ईट भट्टा मालिकों से 5 साल की रॉयल्टी का ब्यौरा मांगा pic.twitter.com/5AkGzaSQRU
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 22, 2020
एडीएम प्रशासन ने ईट भट्टा मालिकों से 5 साल की रॉयल्टी का ब्यौरा मांगा और कहा कि 5 साल तक की जो रॉयल्टी जमा कराई गई है
उसके कागजात प्रशासन को उपलब्ध कराएं वही एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने कहा है कि शासन के दिशा निर्देश अनुसार आज ईंट भट्टो की जांच पड़ताल की गई है
उनसे 5 साल के रॉयल्टी का ब्यौरा मांगा गया है वहीं क्षेत्र में एनजीटी द्वारा ईट पथेर बन्द है अगर कही पर भी अवैध ईंट पथेर मिलती पाई गई तो ईट भट्टा मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
