केराना से आए अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार संभाला
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में केराना से आए अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह में मंगलवार दोपहर को चार्ज ग्रहण कर लिया है बता दे कि उद्यान विभाग की दीवार गिरा जाने के मामले में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी की संस्तुति पर शासन द्वारा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मनी त्रिपाठी को सस्पेंड करते हुए निदेशालय से अटैच कर लिया गया था
इसके बाद जिलाधिकारी ने आईएएस अमृतपाल कौर को नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी का चार्ज किया था
इसी बीच विगत दिनों शासन में कैराना नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी हेमराज सिंह को मुजफ्फर नगर पालिका में तबादला कर दिया था
मंगलवार सवेरे हेमराज मुजफ्फर नगर पालिका कार्यालय पहुंच और इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए चार्ज ग्रहण कर लिया है।
