Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान दिवस के अवसर पर किसानों को उत्कृष्ट उत्पादन करने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती व राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा जनपद के किसानों को अपने खेतों में उन्नत फसल उगाने पर पुरस्कार वह प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया

वहीं कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और सीडीओ आलोक यादव व एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया 

शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 218 वी जयंती के मौके पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित करके की गई 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कदमो पर चलने को किसानों को प्रेरित किया और उनके जीवन परिचय के बारे में सभागार में उपस्थित किसानों को बताया

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया व बिडियो कुकड़ा ब्लॉक सहित दर्जनों किसान सभागार में मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =