Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Muzaffarnagar ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आंकिक शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस सैल, महिला आयोग, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, महिला हेल्प डेस्क आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =