Agra: दुल्हन की विदाई के वक्त दर्दनाक हादसा, कड़ाही के खौलते तेल में गिरी किशोरियां
Agra दुल्हन की विदाई के वक्त हलवाई की कड़ाही पर खौल रहे तेल में दो किशोरियां गिर पड़ीं। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। छीटें आसपास खड़े लोगों पर पड़े तो वह चीख पड़े। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। करीब 10 लोग झुलस गए। लोंगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला फकीरचंद में सोमवार की है। यहां के निवासी देवीलाल की बेटी शिवानी की चार फरवरी को शादी थी। विवाह समारोह के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई बरातियों के लिए नाश्ता बना रहे थे।
घर के छज्जे पर कविता और अंजलि खड़ी थीं। नीचे हलवाई तेल खौला रहा था। अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। दोनों किशोरियां तेल में गिरीं तो चीख पड़ी। आसपास खड़े लोगों पर छींटे पड़ने से सभी चीखने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। झुलसे हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

