Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बचन सिंह कॉलोनी से सटोरियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा ०४ सटोरी अभियुक्तगण को सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ लेपटॉप, ०३ मोबाईल फोन,०८ सिमकार्ड व २०००/- रुपये नगद बरामद किया।

जनपद में जुए/सट्टे पर नियंत्रण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्ड़ी व थाना प्रभारी नई मण्ड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्ड़ी पुलिस टीम द्वारा ०४ सटोरी अभियुक्तगण को सट्टेबाजी करते हुए बचन सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार किया गय है

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ लेपटॉप, ०३ मोबाईल फोन,०८ सिमकार्ड व २०००/- रुपये नगद बरामद किये गये हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण चन्दन कुमार पुत्र राजनन्दन सिंह सुहेल खान पुत्र जहांनूर निवासी, शाहरुख पुत्र अब्दुल कादिर निवासी छिजारसी कॉलोनी सेक्टर ६३ थाना सेक्टर ७१, गौतमबुद्धनगर व सत्यम थापलियाल पुत्र कीर्तिराम थापलियाल निवासी शक्तिविहार कॉलोनी रूड़की गंगनहर हरिद्वार, उत्तराखण्ड।

जिनके कब्जे से ०१ लेपटॉप मय चार्जर, ०३ मोबाईल फोन, ०८ सिमकार्ड, २०००/- रूपये नगद बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० बबलू कुमार, उ०नि० नरेन्द्र सिंह, है०का० रोहित तेवतिया, रजनीश, है०का० देवदत्त शर्मा, का० देवेन्द्र सैनी थाना नई मण्ड़ी शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 11 =