Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेपर मिलो व अन्य फैक्ट्रियो मे हो रही दुर्घटनाओ को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियो ने पेपर मिलो व अन्य फैक्ट्रियो मे हो रही दुर्घटनाओ के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राहुल करानीया के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुंमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार को सौपा।

जिसमें दो दिन पूर्व भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे हादसे मे मारे गए भोपा के गांव गादला निवासी अक्षित पुत्र अशोक कुमार के परिजनो को आर्थिक मदद एवं फैक्ट्रियो मे हो रहे हादसो के मददेनजर सुरक्षा की दृष्टि से मिल मजदूरो के लिए जूते,दस्ताने,हेलमेट आदि की सुविधा होनी चाहिए।

ज्ञापन सौपन वालो मे जिलाध्यक्ष राहुल रानिया, प्रदीप शर्मा,अनुराग सिंघल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन सौपन से पूर्व उक्त पदाधिकारियो ने मृतक मजदूर के गांव पहुंच कर उसके परिजनो को सांत्वना व मदद का आश्वासन दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + twelve =