उत्तर प्रदेश

Agra: अपहृत युवक ने फोन पर भेज दी लाइव लोकेशन, समझदारी से बच गई जान

Agra  ताजगंज थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ चाय पी रहे युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर परिजन को फोन कराकर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मगर, समझदारी से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जंगजीत नगर निवासी नीलकांत ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी रात 9 बजे को उनका बेटा आशीष दोस्त सोनू के साथ रमाडा होटल के पास चाय पी रहा था। इस दौरान वहां दर्श गौतम, रमन चौधरी, मोहित और संतोष आ गए और गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। मारपीट कर एक होटल में बंधक बना लिया।

जान से मारने की धमकी देकर बेटे से घर पर फोन कराकर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांरी। इसी दौरान मौका पाकर आशीष ने छोटे भाई के फोन पर लाइव लोकेशन भेज दी। इस वह परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। बेटे को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया।

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बालूगंज के कचौड़ी वाली गली निवासी दर्श गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =