श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बेसिक साइंस विभाग में प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के बेसिक साइंस विभाग में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस् मनाया गया।
इस अवसर पर विभाग के बीएससी पाठयक्रम के विद्यार्थियों के लिये प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक आदित्य गौतम एवं डीन एकेडमिक्स विनित कुमार शर्मा रहें।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में डा० मनोज कुमार मित्तल, डा० राहुल आर्य, डा० रीतु पुण्डीर एंव ऋषभ भारद्वाज निर्णायक मण्डल में शामिल रहे।
इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी गणित संकाय के विद्यार्थियों ने बडी उत्सुकता से प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में विजेता के रूप में कार्तिक छाबडा, विधि तायल, मयंक चौहान, मिनल मान, प्रिया मेहरा, इफरा नाज आदि को सम्मानित किया गया।
निदेशक श्रीराम कॉलेज डा० आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये गणित और उसकी हमारे जीवन में महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि गणित विज्ञान के साथ-साथ सभी विषयों का आधार है तथा सभी विज्ञान का पिता है
और विज्ञान की कोई भी शाखा गणित के बिना अधूरी है। अंत में उन्होने डिस्कवरी, इनोवेशन और इनवेन्शन के अंतर के बारे में बताया और विभिन्न गणितज्ञो के योगदान को छात्रो से साझा करते हुए विद्यार्थियों के सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संकाय की विभागाध्यक्षा डा० पूजा तोमर ने अन्त में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुये सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग की प्रवक्ता लक्ष्मी गौर ने किया । इस अवसर पर विभाग के प्रवक्तागण डा० मनोज कुमार मित्तल, विवेक कुमार, राजदीप सहरावत, तनीशा गर्ग, अंजलि, आदि मौजूद रहे।
