Muzaffarnagar News: जैन समाज से जुड़ी महिलाओं ने महिला सम्मेलन में किया प्रतिभाग
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)धर्मनगरी खतौली से जैन मिलन तथा जैन समाज से जुड़ी महिलाओं ने अतिशय क्षेत्र वहलना जी में आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस महिला सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया गया।
उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में वीरांगना बहनों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में समारोह गौरव अतिवीर विजय जैन गुना, सुरेश जैन ऋतुराज, जयचंद जैन,अजय जैन तथा मनोज जैन रहे। समारोह अतिथि मीनाक्षी स्वरूप चेयरमेन, कविता जैन अनु अग्रवाल तथा डा. नूतन जैन रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत आशिमा जैन ने किया।कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन मनोज जैन का रहा।
इस पावन अवसर पर समाज में महिलाओं की सहभागिता व समाजोत्थान में योगदान पर चर्चा की गईघ्। मंचासीन अतिथियों ने अपने ओजस्वी उद्बबोधन में बताया आज भारतीय जैन मिलन में महिला शाखाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी शाखाएं एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत करती है। आज महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आ रही है। धर्म ग्रंथो के संरक्षण तथा मासिक मिलन में महिलाओं का सहयोग सभी के सामने है। मिलन तथा समाज के प्रति सराहनीय कार्य करने वाली महिला का सम्मान सर्वोपरि है।
पुरुष शाखाओं का महिला आयोजनों में सहयोग प्रशंसनीय है। धर्म सेवा व संस्कार के प्रति महिलाओं के प्रयास समाज को प्रगति पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता लानी है। नवागत पीढ़ी की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ संस्कारित रहने तथा अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए भी जागरूक करना होगा। सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।भगवान महावीर के २५५० वें निर्वाण महोत्सव पर अपने नगरों में कार्यक्रम आयोजित करने हैं।
भगवान महावीर के संदेश सत्य अहिंसा तथा करुणा को जीवन में उतरना है। कार्यक्रम शुभारंभ महावीर प्रार्थना तथा समापन अरिहंत स्तुति से हुआ। प्रतिभा सम्मान तथा विशिष्ट महिलाओं को सम्मान किया गया। संस्कृततिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अंत में स्नेह भोज व्यवस्था की गई। वहलना जी में भगवान महावीर के २५५० वें निर्वाण कल्याणक पर विशाल रैली निकाली गई।
आज के समारोह में सुनैना जैन मधु जैन आभा जैन उदया जैन वाई.के. जैन अरिंजय जैन अंजलि जैन करुणा जैन सुनील ठेकेदार मनोज मिल विवेक प्रवक्ता सुधीर आढती पारस सुनीला पारुल राजरानी अनीता मंजू रितु सीमा अर्चना बबीता शर्मिला नीलम सुगंधा मनीषा एकता कुमकुम निशा आभा सुरेखा निधि रितु अलका मधु सुषमा मीनाक्षी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रही। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका अंजलि जैन रही।

