Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-१९ वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जनपद में शासन द्वारा भेजी गई नोडल अधिकारी कंचन वर्मा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-१९ वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर का निरीक्षण किया गया

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से कोल्ड चौन स्टोर के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया। जनपद मुजफ्फरनगर की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा आज अपने जनपद के दौरे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में बन रहे कोविड-१९ वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर की व्यवस्थाओं को देखा

अधिकारी यहां जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ पहुंची थी यहां उनको अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने कोल्ड चौन कोविड-१९ वैक्सीन स्टोर के बारे में विस्तार से टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

नोडल अधिकारी को उन्होंने बताया कि कोविड-१९ वैक्सीनेशन हेतु नया कोल्ड चौन स्टोर ५०० स्क्वायर फीट में बनकर तैयार है शासन से तीन नए आईएलआर रेफ्रिजरेटर ४२५ लीटर के प्रथम चरण के प्राप्त हो चुके हैं उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में १२००० हेल्थ केयर स्टाफ का टीकाकरण होना है।

जिसकी कोविड-१९ पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा चुका है।कोविड-१९ हेतु सभी वैक्सीनेटर की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। कोविड-१९ सीरीज ०.५ एम एल प्राप्त हो गई है

जिन्हें विकासखंड स्तर तक वितरित भी कर दिया गया है। डॉ एस० के ०अग्रवाल ने नोडल अधिकारी कंचन वर्मा को बताया कि प्राप्त आई एल आर को कंपनी इंजीनियर द्वारा जल्दी इंस्टालेशन कर दिया जाएगा।

उन्होंने नोडल अधिकारी को बताया कि द्वितीय चरण (सेकंड फेज) में तीन और आईएलआर प्राप्त हो जाएंगे। उन्होनै बताया कि प्रथम फेज में हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण जिसमें सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सक हेल्थ वर्कर सहित, आशा, ए एन एम आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेतु १२० सत्रों की कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसमें प्रतिदिन ४० सत्र पर टीकाकरण किया जाएगा

प्रत्येक सत्र पर १०० लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड स्टोर व वैक्सीनेशन हेतु की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया

इस दौरान नोडल अधिकारी कंचन वर्मा के साथ सीडीओ आलोक यादव ,एडीएम अमित कुमार सिंह व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 18 =