Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रय केंद्र पर जाकर निरीक्षण एवं किसानों से सीधे संवाद कर समस्याओं का निस्तारण करें-कंचन वर्मा

मुजफ्फरनगर। जिले की नोडल अधिकारी प्रभारी कंचन वर्मा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पर उनका जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक कुमार यादव सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने फूल देकर स्वागत किया

इसके बाद नोडल अधिकारी कचहरी परिसर में बने लोकवाणी सभागार में शासन से नामित नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सहित जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा के द्वारा अधिकारियों को आदेश दिए कि वह धान की फसल की खरीदारी के लिए बनाए गए क्रय केंद्र पर जाकर निरीक्षण करें एवं किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का तुरंत ही निस्तारण करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि धान की फसल की बिक्री को लेकर किसी भी तरह की किसानों को समस्याएं नहीं आनी चाहिए।

बैठक में नोडल अधिकारी कंचन वर्मा,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया, एसडीएम सदर दीपक कुमार,एसडीएम खतौली इंद्र कुमार द्विवेदी,एसडीएम कमलजीत कौर सहित जनपद के एफसीसीआई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eleven =