Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हाईवे जाम कर किया विरोध प्रदर्शन-किसानों की सरकार कर रही है अनदेखीः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देश में भाजपा की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा। किसानों की अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीण बाजार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। साप्ताहिक पैठ लगाने वालों को तंग किया जा रहा है। सरकार किसानों को डराने और धमकाने का काम कर रही है। भाकियू ने सिसौली में शनिवार को अपनी पंचायत बुलाई है। दिल्ली कूच आंदोलन के लिए हमारी यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है, उन्हें अपने फैसले से भी अवगत कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर सड़क पर धरना देकर यातायात ठप करने वाले किसानों के बीच पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज किसानों ने चक्का जाम नहीं किया है, ग्रामीण भारत को बंद किया गया है। स्वामीनाथ कमेटी की रिपोर्ट औश्र एमएसपी गारंटी कानून आज देश का बड़ा मुद्दा है। इसका समाधान सरकार को निकालना चाहिए। समाधान नहीं निकलेगा तो किसान देशभर में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिस तरह से हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने का निर्णय गलत है, इसकी हम तीव्र निंदा करते हैं। ग्रामीण भारत बंद पूरे देश का आंदोलन है।

जनपद में भी किसान सड़कों पर उतरा है। एसकेएम इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। एसकेएम की यही मांग है कि सरकार इसका समाधान निकाले। चंडीगढ़ में देर रात तक मीटिंग हुई है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है। सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एसकेएम नेताओं की रविवार को फिर से बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को लूटकर आज व्यापारियों को भरा जा रहा है, इसी नीति का विरोध करने के लिए किसान सड़कों पर उतरा है। किसानों के इस आंदोलन को कई नाम दिये जा सकते हैं, लेकिन वास्तविक रूप से आज ग्रामीण भारत बंद है।

ये लड़ाई केवल किसानों की नहीं है, ये सभी की लड़ाई है। जो भी कमेरा वर्ग है, उसके हकों के लिए आज बंद है। खेतों पर किसानों काम करने के लिए नहीं गये हैं, ग्रामीण अंचलों का बाजार बंद है और फैक्ट्रियों में भी मजदूरों ने आज काम बंद किया है। आने वाले समय में साप्ताहिक पैठ और बाजारों को भी सरकार बंद करने की योजना बना रही है। हमने हाईवे जाम करने से परहेज किया है। जिन भी लोगों ने संगठनों ने इसमें सहयोग किया है, उन सभी के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज खेत हड़ताल के कारण किसानों ने अपने खेतों से दूरी बनाकर सड़कों पर बैठा है। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण बाजार व्यवस्था को चौपट करने की योजना पर सरकार काम कर रही है, ग्रामीण बाजार चौपट होगा, तभी सरकार की पूंजीवादी नीतियां परवान चढ़ेंगी। बिहार में जैसी मण्डी व्यवस्था चौपट है, इसी तरह से ये सरकार पूरे देश के मण्डी सेक्टर को बंद करेंगे।

मण्डी समितियों की जमीनों को लीज पर कारपोरेट को देने की योजना है। ये आंदोलन लम्बे चलने हैं। ये सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है, ये भाजपा की सरकार नहीं है। देश में केवल पूंजीवाद को बढ़ावा देने ही इनका काम है। दिल्ली कूच के लिए जो भी एसकेएम का निर्णय होगा, उसी के अनुसार यूपी का किसान आगे बढ़ेगा। आज सरकार अपने वादे से मुकर रही है, सरकार ने कोई भी मांग नहीं मानी है और सरकार किसान संगठनों को डराने और धमकाने का भी काम कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =