अब घर बैठे मिलेगी सुविधा,घर बैठे टीवी, मोबाइल, रिचार्ज कर सकते है
मुजफ्फरनगर। वीरसिहं प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के डाकघरों द्वारा एईपीएस् के माध्यम से किया जाना।
उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति मजदूर, किसान, व्यापारी का किसी भी बैंक में खाता है और वह उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि ,जनधनयोजना के खातों मे सरकार दवारा भेजी जाने वाली सहायता राशि, का भुगतान लेना चाहता है और वह व्यक्ति बैक जाने में असमर्थ है, चलने फिरने से लाचार है अपाहिज है बीमार है बैक उसके घर से दूर है और वह अपने बैक खाते से धनराशि का भुगतान लेना चाहता है और उसका खाता आधार से लिंक है नजदीकी उपडाकघर, शाखाडाकघर को फोन करके अथवा अपने घर, ग्राम के नजदीकी शाखा डाकपाल से अवकाश के दिन भी समपर्क करके एईपीएस (आधार इनेबिलड पेटेंट सिसटम),मोबाइल, ओटीपी और आधार नं की सहायता से पोस्टमैन के माध्यम से घर बैठे किसी भी बैंक की न्यूनतम १०० अधिकतम १०,०००रु तक की धनराशि डाकघर से निःशुलक रुपये प्राप्त कर सकता है।
इसके लिए खाताधारक का डाकघर में खाता होना जरुरी नहीं है और नही अपने बैक का खाता नंबर याद रखने की आवश्यकता है केवल अपने बैंक का नाम याद होना चाहिए।
और केवल आधार कार्ड अपडेट और १०० रु से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक (आईपीपीबी) का खाता खुलवा सकते है जिसके माध्यम से घर बैठे अपने सुकनया, आर डी, पी पी एफ, खाते मे धन राशि जमा कर सकते है ।
इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल, रिचार्ज कर सकते है, टेलीफोन,गैस,पानी बिजली के बिल का भुगतान, कर सकते है बीमा कि प्रीमियम कि भुगतान कर सकते है अपने किसी दोस्त, परिवार के सदस्य के बैंक खाते मे पैसा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए आज ही नजदीकी डाकघर से समपर्क करे।

