एसएसपी अभिषेक यादव पहुंचे खेडी दुधाधारी, हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के लिए ताबडतोड दी दबिशें
तितावी। नाली विवाद मे हुई ग्राम सचिव की हत्या के मामले मे पुलिस ने हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के लिए ताबडतोड दबिशें दी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस इस मामले मे गंभीरता के साथ जुट गई है।
पुलिस इस प्रकरण को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। गांव खेडी दूधाधारी मे घटना के बाद से ही पुलिसबल तैनात है।ज्ञात हो कि बीते दिन तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खेडी दुधाधारी मे दोपहर के वक्त नाली के विवाद को लेकर आपसी कहासुनी व फायरिंग हो गई थी।
इस घटना मे ग्राम सचिव अर्जुन की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनो का आरोप है कि मौजूदा ग्राम प्रधान व उसके बेटो ने अर्जुन की हत्या की है।
दिन दिहाडे हुई हत्या से क्षुब्ध एसएसपी अभिषेक यादव ने बीती शाम ही एसओ तितावी कपिलदेव व हल्का चौकी इंचार्ज को लाईन हाजिर कर दिया था तथा उनके स्थान पर आबकारी चौकी इंचार्ज राजेन्द्र वशिष्ठ को थाना तितावी की जिम्मेदारी सौंपी है।
एसओ तितावी राजेन्द्र वशिष्ठ व पुलिस टीम हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
ताकि जल्द से जल्द इस पूरे प्रकरण का पटाक्षेप हो सके। इस घटना से गांव मे शोक छाया हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव मे पुलिसबल तैनात है।
मुजफ्फरनगर में रास्ते के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत गंभीर
